राष्ट्र रक्षणार्थ एवं दैवी संकट निवारणार्थ 

||   श्री  राम नाम जप महायज्ञ    || 

  • ⚘ 13 करोड श्री रामनाम जप महायज्ञ एवं 1 करोड श्री राम रक्षा कवच सिध्दि अनुष्ठान ⚘

WhatsApp Image 2024-07-03 at 3.42.10 PM

स्थान :  अपने गृह स्थान पर करे !

दिनांक : 6 जुलाई से 15 जुलाई, 2024   


श्री राम नाम की महिमा का सभी श्रध्दालुओं को ज्ञान है। शास्त्रों में " श्री राम जय राम जय जय राम " इस 13 अक्षरी राम नाम का विशेष गुणगान किया है, महत्व बताया है। महाराष्ट्र के महान संत और छत्रपति शिवाजी महाराज के गुरू समर्थ श्री स्वामी रामदास जी ने इस 13 अक्षरी राम नाम का 13 वर्ष में 13 कोटी ( करोड) जप कर समस्त सिध्दी-ऋध्दियों को प्राप्त किया और प्रभु श्री राम जी का दर्शन लाभ भी किया। मान्यता है कि, श्री हनुमान जी इसी राम नाम का सतत जप करते रहते है।


मंत्र और नाम में एक विशेष अंतर होता है। मंत्र जप हेतु दिक्षा आवश्यक होती है तथा उसके जप और अनुष्ठान के अनेक विधी विधानों का पालन करना अनिवार्य होता है। परन्तु नाम जप में यह नियम लागू नही होते है।


 फिर भी नाम को मंत्र की भांति दिक्षा लेकर जप सकते है। " भाँय कुभायँ अनख आलसहुं। नाम जपत मंगल दिसि दसहुं ।। " ( शुभ भाव में, कुभाव में, क्रोध में, आलस में नाम जपने पर भी दसों दिशाओं में मंगल होता है। )

ऐसा श्री रामचरित मानस में वर्णन है। "कलियुग केवल नाम अधारा। सुमिर सुमिर नर उतरही पारा ।। " के अनुसार कलियुग में नाम जप का ही विशेष महत्व है।

वर्तमान समय में भारतवर्ष को दैवी कृपा और संरक्षण की आवश्यकता है। " भगवान श्रीराम के इसी कृपा आशीर्वाद से हमारे राष्ठ्र की उन्नति हो, दुष्ट शक्तियों का संहार हो, एक दैवी संरक्षण प्राप्त हो, सनातन धर्म का उत्थान हो और समाज भारतीय संस्कृति की ओर अग्रसर हो इस संकल्प के साथ श्री पीताम्बरा सिध्दपीठाचार्य श्रध्देय स्वामी रूपेश्वरानन्द जी के नेतृत्व में " 13 करोड *श्री राम जय राम जय जय राम " इस राम नाम का जप महायज्ञ आयोजित करने का संकल्प किया गया है।

श्री राम नाम की नाम दिक्षा हेतु +91 - 7607 233 230 पर WhatsApp मेसेज करें...

🌻साथ ही एक करोड श्री राम रक्षा कवच का भी पाठ किया जाना है।🌻


स्वामी रुपेश्वरानंद आश्रम की ओर से इस 13 कोटी श्री राम नाम जप को "  श्री राम रक्षा कवच स्तोत्र ( स्वामीजी द्वारा संशोधित), से सम्पुटित कर " "विशेष श्री राम रक्षा कवच" का निर्माण किया जायेगा।

यह " विशेष राम रक्षा कवच " इस महायज्ञ के यज्ञमानों को उनके परिवार के दैवी संरक्षण हेतु भेजा जायेगा।

सनातन धर्म से जुडा कोई भी श्रध्दालु घर बैठे "जापक" के रूप में भाग ले सकता है। कुल 3000 जापकों की आवश्यकता है। प्रत्येक जापक को  प्रतिदिन 40 माला " 🌻श्री राम जय राम जय जय राम " 🌻इस रामनाम मंत्र का जप करना है।


इस " श्री राम नाम जप महायज्ञ " के माध्यम से हम सभी 13 करोड जप और एक करोड श्री राम रक्षा कवच पाठ अनुष्ठान कर यह जप और पाठ  राष्ट्र की उन्नति और कल्याण हेतु समर्पित करेंगे।

इस जप यज्ञ से अनेक श्रध्दालु, विशेषकर भगवान श्री राम और श्री हनुमान जी के उपासक इस दुर्लभ सुअवसर का लाभ लेकर स्वयं को लाभान्वित कर दैवी अनुभव और कृपा के भागी बनेंगे।


इस जप महायज्ञ से एक ऐसी दिव्य शक्ति का जागरण होगा की, भारतवर्ष के उत्थान के साथ – २ हमारे देश पर गिध्द दृष्टि रखें हुए शत्रु राष्ट्रों के लिए भी एक दैवीय आध्यात्मिक अस्त्र प्रहार भी होगा ! साथ भी राष्ट्र, धर्म और समाज के शत्रुओं का भी दमन होगा !


यह जप भारतवर्ष के लिए और स्वयं उपासक एवं उसके परिवार के लिये आजीवन रक्षा कवच की भांति सतत कार्य करता रहेगा।


राष्ट्र , धर्म और समाज के लिए कल्याण हेतु 🌹“ श्री 13 करोड श्री राम नाम महायज्ञ “ 🌹में दिनांक : 06 जुलाई से 15 जुलाई 2024 को होनेवाले सहयोगी जापक के रूप में अपनी भूमिका निभाएं और महत्त् कार्य को सिध्द करने में सहायक बनें !


श्रध्दालु इस महायज्ञ में 1100 /-   दानराशी भेज सकते है। दान राशि भेजनेवाले श्रध्दालु को यज्ञ में अभिमत्रित यज्ञभस्म एवं कवच आश्रम की ओर से प्राप्त होगा !


दान राशी भेजने हेतु :

GooglePay No. : 9817777108

UPI ID : swamiji1997@oksbi


QR code All
संकल्प डाउनलोड करे...
राम रक्षा कवच डाउनलोड करे...
जापक निमित्त पंजीकरण फॉर्म
दानराशि भेजनेवाले श्रध्दालु हेतु फॉर्म
pay

स्वामी रुपेश्वरानंद आश्रम द्वारा किये जा रहे दैवीय एवं  राष्ट्रहित सेवा कार्यो के सहभागी बने ...नित्य दान करें ....

दान दक्षिणा स्वरुप :  

300 /-  रु. प्रतिमाह 

3650 रु. /- वार्षिक